भीमसेन गौतम आरटीआई जागरूकता अभियान


महाराजगंज फरेंदा। भीमसेन गौतम आरटीआई जागरूकता अभियान पर महाअभियान अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली बार इतने बड़े दान का रिकॉर्ड टूटा बिना किसी अध्यक्ष, मंत्री और संगठन के ऐतिहासिक मामले को अंजाम दिया गया। अभियान इतना प्रचंड रहा की 10 महीने में ही 77 साल के काम का रिकॉर्ड तोड़ा । पूर्वांचल के बहुचर्चित डॉ अम्बेडकर पुस्तकालय महा अभियान ने एक बार फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश के इतिहास में सामाजिक कार्य करने की दिशा में एक हलचल सी पैदा कर दी है। मात्र 10 महीने के अभियान ने 77 सालों के सामाजिक कार्यों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 11 लाख 30 हजार रुपए से अधिक की धनराशि इकट्ठा कर अब तक के सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के लिए न केवल एक नजीर पैदा कर दिया है । बल्कि अभियान ने सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के लिए कई संदेश भी दिए हैं। प्रचंड महा अभियान से स्पष्ट हुआ कि किसी भी बड़े कार्य को एकला और लगातार चलने की भावना से भी बिना किसी एक रुपए के खर्च के शुन्य से शिखर तक पहुंचा जा सकता है। अभियान की विशेषता ने अभी किसी के दरवाजे पर दस्तक नहीं दी उसके बावजूद प्रचंड अभियान इतना असरदार,लोकप्रिय और सशक्त रहा की कोई भी व्यक्ति इसके स्पर्श से वंचित भी नहीं रहा। 

राजकुमार थाना रिपोर्टर बृजमनगंज