देश के बलिदानियों की गाथा याद रख, अगली पीढ़ी रचेगी इतिहास- सहजानंद राय


घघसरा-गोरखपुर (यूएसएन)। देश की अस्मिता और बलिदानियों के व्यक्तित्व व कृतित्व को अमृत कल में अक्षुण बनाए रखना जरूरी है।ताकि आगे की पीढ़ी अपने इतिहास से परिचित रहे ।उपरोक्त बाते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों तथा आम जन  के बीच  कही है। घर घर से कलश में  मिट्टी तथा चावल देने से ग्राम वासी गर्व महसूस कर रहे है । यही कलश जिले और प्रदेश से होते हुए दिल्ली तक जाएगी। जहां बलिदानियों के याद में  बनने  वाले अमृत वाटिका में भागीदार होंगी। विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने बलदानियो के लिए इस तरह का कार्यक्रम नही किया।जिले पर कलश पहुंचने के दौरान बाजा गाजा के साथ ऐसा वातावरण बनाए ताकि देश में राष्ट्रवाद की लहर लगे। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख  कवलदीप चौहान संचालन डा आर डी सिंह ने किया। कार्यक्रम से पूर्व वीरो की याद में गीत तथा स्वागत कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डा आर डी सिंह ने किया। उक्त अवसर पर मनोज सिंह जिला मंत्री राम उजागर शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विकास सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, जिला महामंत्री मंत्री राजाराम कन्नौजिया, अभिमन्यु मौर्य, वीडियो रमेश शुक्ला, रवि सिंह सोलंकी, गोपाल गुप्ता, मंडल महामंत्री सूर्यनाथ विश्वकर्मा समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान गढ़ मौजूद रहे।